फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: टिहरी में पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी कप का आगाज, करतब दिखाने पहुंचे 15 राज्यों के 72 खिलाड़ी

Mon, 22 Apr 2024 04:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

Paragliding Accuracy Cup 2024: प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को एक लाख, द्वितीय को 75 हजार और तृतीय को 50 हजार रुपये की धनराशि और ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी कप 2024 प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की पहल पर टिहरी झील किनारे कोटी कॉलोनी में आज से चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी कप 2024 का रंगारंग आगाज हो गया है। इसमें देश-विदेश के पैराग्लाइडर दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों के 72 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उनमें 64 पुरुष और आठ महिला शामिल हैं

विज्ञापन


टिहरी झील को बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाने के लिए पर्यटन विभाग यहां साहसिक खेलों की गतिविधियां करवा रहा है। 2023 नवंबर में प्रतापनगर से टिहरी के कोटी कॉलोनी तक एक्रो फेस्टिवल कराया गया था, जिसमें देश-विदेश के 300 से अधिक पैराग्लाइडर उड़ान भरकर हवा में करतब दिखाए थे। इसके अलावा पिछले एक साल से उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Chardham Yatra 2024:  तीर्थयात्रियों के पंजीकरण में टूट रहा रिकॉर्ड, सात दिनों में 12.48 लाख पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को एक लाख, द्वितीय को 75 हजार और तृतीय को 50 हजार रुपये की धनराशि और ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें