फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: एक दिन रह गया, जिला पंचायतों में प्रशासकों का आदेश नहीं हुआ, शासन की इस देरी से बना है असमंजस

Fri, 29 Nov 2024 11:43 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शासन की देरी से प्रशासक नियुक्त करने को लेकर असमंजस बना है। 
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की जिला पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के लिए एक कार्यदिवस ही शेष बचा है, शासन ने अब इसका आदेश जारी नहीं किया है। जबकि क्षेत्र पंचायतों में उपजिलाधिकारियों को प्रशासक बनाने का आदेश तीन दिन पहले जारी हो चुका है। इस देरी से पंचायत प्रतिनिधियों में असमंजस की स्थिति बनी है।

दो दिसंबर को जिला पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 30 नवंबर को शनिवार और एक दिसंबर को रविवार है। आज शुक्रवार एक दिन ही बचा है। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के प्रदेश संयोजक जगत सिंह मार्तोलिया के अनुसार ग्राम एवं क्षेत्र पंचायतों के साथ जिला पंचायतों के संबंध में आदेश नहीं किया गया, बताया जा रहा है कि कुछ जिला पंचायत अध्यक्ष विभागीय सचिव से मिले थे।

विज्ञापन


मांग की गई है कि जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए। मार्तोलिया के मुताबिक 2001 में भी पंचायतों में निर्वाचित प्रतिनिधियों को छह महीने के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया था। वहीं, इस मामले में पंचायतीराज सचिव चंद्रेश कुमार से प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: बारिश न होने से गिरा नदियों का जल स्तर, बिजली उत्पादन पांच साल पुराने स्तर पर

30 से करेंगे महापंचायत

पंचायतों का कार्यकाल न बढ़ाए जाने से पंचायत प्रतिनिधियों में नाराजगी है। संगठन 30 नवंबर को सीएम आवास के बाहर महापंचायत शुरू करेगा। - जगत सिंह मार्तोलिया, संयोजक, उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें