फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उड़िया फिल्म एक्टर सब्यसाची मिश्रा पहुंचे उत्तरकाशी, पत्नी के साथ किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन

Wed, 28 Jun 2023 06:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

मिश्रा ने कहा कि 12 वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने साल्ड़ में जग्गननाथ मंदिर की स्थापना की थी। इसलिए इसके विकास के लिए प्रदेश सरकार से वार्ता की जाएगी। 
विज्ञापन
उड़िया फिल्मों के अभिनेता सब्यसाची मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उड़िया फिल्मों के अभिनेता सब्यसाची मिश्रा बुधवार को अपनी पत्नी अर्चिता के साथ उत्तरकाशी पहुंचे। यहां उन्होंने वरूणाघाटी के साल्ड गांव में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ ओडिशा के जगन्नाथपुरी की तर्ज पर इस मंदिर के विकास पर चर्चा की।

विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि 12 वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने साल्ड में जगन्नाथ मंदिर की स्थापना की थी। इसलिए इसके विकास के लिए प्रदेश सरकार से वार्ता की जाएगी। 

Kedarnath Heli Service:  हेली सेवा के लिए आज से बुकिंग, 30 जून से सात जुलाई के बीच के लिए खोली गई टिकट विंडो

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर के पुजारी प्रेमवल्लभ नौटियाल ने अभिनेता से भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा अर्चना करवाई। मिश्रा ने बताया कि जगन्नाथ पुरी ओडिशा के मुख्य पुजारी पटजोशी महाराज ने उन्हें साल्ड में स्थित जगन्नाथ मंदिर की जानकारी दी थी।

सब्यसाची ने बताया कि हमारा उद्देशय है कि इस मंदिर का प्रचार-प्रसार भी जगन्नाथपुरी की तर्ज पर किया जाए। जिससे यहां पर भी धार्मिक दृष्टिकोण से यात्री पहुंचें। ग्रामीणों से चर्चा के बाद इस प्रस्ताव को उत्तराखंड की प्रदेश सरकार के पास रखा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें