फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue Attack: उत्तराखंड में डेंगू के मरीजों की संख्या 300 पार, प्रतिदिन मिल रहे संक्रमित, अब रोकथाम की चुनौती

Tue, 13 Sep 2022 12:05 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नवंबर तक डेंगू संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। अब तक प्रदेश के पांच जिलों में कुल 324 मरीज डेंगू से ग्रसित मिले। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना से ज्यादा डेंगू के रोकथाम की चुनौती है।
विज्ञापन
डेंगू का मच्छर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में डेंगू मरीजों का आंकड़ा तीन सौ पार पहुंच गया है। प्रतिदिन डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में इसके रोकथाम की चुनौती बनी हुई है। सोमवार को देहरादून और पौड़ी जिले में डेंगू के 10 मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन


नवंबर तक डेंगू संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। अब तक प्रदेश के पांच जिलों में कुल 324 मरीज डेंगू से ग्रसित मिले। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना से ज्यादा डेंगू के रोकथाम की चुनौती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए सभी जिलों को कड़ी निगरानी, लार्वा खत्म करने के लिए कीटनाशक छिड़काव व फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं।

Uttarakhand Corona Update: चार जिलों में 20 नए संक्रमित मिले, 258 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों से प्रतिदिन बचाव व रोकथाम संबंधित रिपोर्ट भी ली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देहरादून जिले में 128, हरिद्वार में 117, पौड़ी में 54, टिहरी में 20, नैनीताल में आठ डेंगू के मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है कि डेंगू से बचाव व रोकथाम की राज्य स्तर से निगरानी की जा रही है। सभी सीएमओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में गहन निगरानी कर एलाइजा जांच की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें