डेंगू के लक्षण
- ठंड लगने के साथ अचानक तेज बुखार आना।
- मांसपेशियों, जोड़ो और आंखों के पिछले भाग में दर्द होना।
- अत्यधिक कमजोरी आना और भूख न लगना
- शरीर पर लाल चकते पड़ना।
डेंगू से बचाव के उपाय
- घर और आसपास मच्छर का लार्वा न पनपने दें।
- ऐसे कपड़े पहनें, जिससे शरीर का अधिक से अधिक भाग ढका रहे।
- मच्छर मारने के लिए कीटनाशक दवा व स्प्रे करें।
- मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- बुखार के लिए पेरासीटामॉल दवा सुरक्षित है।
- रोगी को डिस्प्रिन व एस्प्रिन भी न दें।
- रोगी को तरल भोजन, खूब पानी पिलाने के साथ आराम दें।