भ्रष्टाचार की कमी, खाली प्लॉट में कूड़ा न होने पर भी अंक
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में इस बार कई पहलुओं को बारीकी से शामिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए निकाय कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दें। इसके अंक मिलेंगे। इस बार सर्वे करने वाली टीम शहर के खाली प्लॉटों का भी जायजा लेगी।
अगर उनमें कूड़ा न मिला तो अलग से अंक मिलेंगे। इस बार के सर्वेक्षण में 70 फीसदी अंक सर्विस लेवल बेंचमार्क, डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन और पब्लिक फीडबैक के होंगे, जबकि 30 फीसदी अंक सर्टिफिकेट्स के होंगे।