फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकारी कार्यालयों में जेम से रखे जाएंगे आउटसोर्स कर्मी, सभी वर्ग के युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

Wed, 16 Aug 2023 10:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाया गया है। प्रदेश में अब तक सरकारी विभागों में सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) एवं युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के माध्यम से ही आउटसोर्स पर कर्मचारी रखे जाते हैं।
विज्ञापन
आदेश जारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अब सरकारी विभागों व उनकी अधीनस्थ संस्थाओं में केंद्र सरकार की ओर से विकसित गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों को रखा जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में कौशल विकास और सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी मिल पाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाया गया है। प्रदेश में अब तक सरकारी विभागों में सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) एवं युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के माध्यम से ही आउटसोर्स पर कर्मचारी रखे जाते हैं। दोनों एजेंसियों की ओर से एक निश्चित वर्ग के अभ्यर्थियों का ही पंजीकरण किया जा रहा है। इस व्यवस्था में राज्य के अन्य अभ्यर्थियों का आउटसोर्स कार्मिक के रूप में प्रतिनिधित्व कम है, जबकि सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है।

Uttarakhand: राजस्व वसूली सिर्फ 10.5 प्रतिशत, सुस्ती पर मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी, अफसरों का कसा
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में राज्य में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्मिकों की सेवाएं लिए जाने के संबंध में एक निश्चित व्यवस्था बनाए जाने और सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य करने का अवसर देने के लिए कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत एनआईसी के माध्यम से आउटसोर्सिंग रोजगार प्रयाग पोर्टल विकसित किया गया है। इस व्यवस्था में विभागों की ओर से सबसे पहले जेम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया जाएगा। फिर विभाग अपने यहां रिक्त पदों का ब्योरा भरेंगे। इसके बाद रिक्त पदों के सापेक्ष पंजीकृत युवा आवेदन करेंगे।

विज्ञापन

पोर्टल में पूर्व से कार्यरत कार्मिकों का ब्योरा देना होगा

शासनादेश के जारी होने की तिथि से पूर्व यदि किसी विभाग में किसी सेवाप्रदाता की ओर से आउटसोर्स कार्मिक उपलब्ध कराए गए हैं तो ऐसी स्थिति में पूर्व के कर्मियों को समाहित करते हुए आउटसोर्सिंग की रिक्तियों की गणना की जाएगी। यदि किसी विभाग में 100 पद आउटसोर्स के हैं और 30 कार्मिक पहले से कार्यरत हैं। ऐसी स्थिति में पूर्व से कार्यरत अभ्यर्थियों का ब्योरा पोर्टल पर पहले से प्रस्तुत किया जाएगा।

जरूरी है रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकरण

वर्तमान में सेवायोजन विभाग की ओर से युवाओं का पंजीयन अपुणि सरकार पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। किसी भी अभ्यर्थी की ओर से आउटसोर्सिंग कार्मिक के रूप में कार्य करने लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीयन कराया जाना होगा। यदि अभ्यर्थी पूर्व से सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत है, तो पंजीयन संख्या एवं तिथि और पंजीयन प्रमाणपत्र अपलोड करने के बाद रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीयन कर अपना प्रोफाइल बनाना होगा।

एक बार में पूरे आवेदन नहीं आने पर तीन बार बढ़ाई जाएगी तिथि

आवेदन करने की अंतिम तिथि तक रिक्ति के सापेक्ष पूर्ण आवेदन प्राप्त नहीं होने पर सेवाप्रदाता की ओर से दूसरी बार तिथि बढ़ाने की कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार दूसरी बार भी पूर्ण आवेदन प्राप्त न होने पर सेवाप्रदाता तीसरी और अंतिम बार रिक्त पदों को प्रदर्शित करने की कार्यवाही करेगा। इन आवेदनों के लिए भी न्यूनतम सात दिन का समय दिया जाएगा।

आरक्षण और मानदेय का भी रखा जाएगा ध्यान

यदि प्रकरण विशेष में आरक्षण से संबंधित प्रचलित नियम लागू होने की स्थिति होगी तो संबंधित विभाग इस संबंध में कार्मिक विभाग का मत प्राप्त करते हुए आगे की कार्यवाही करेंगे। यदि मानदेय किसी विभाग में मानदेय का निर्धारण नहीं है तो इस संबंध में वित्त विभाग की सहमति प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें