फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा: अब एक कक्षा में बैठ सकेंगे केवल 22 छात्र, बोर्ड ने स्कूलों को दिए निर्देश 

Thu, 25 Nov 2021 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीबीएसई बोर्ड की ओर से स्कूलों को जारी गाइडलाइन के अनुसार 100 बच्चों की क्षमता वाले बड़े हॉल में 22 छात्र और 45 बच्चों की क्षमता वाली कक्षा में 12 ही छात्रों को बैठाना होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने टर्म-1 की बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए।

विज्ञापन


मास्क लगाकर ही परीक्षा देनी होगी
ऐसे में टर्म-1 की बोर्ड परीक्षा में एक कक्षा में 12 और बड़े हॉल में सिफ 22 ही छात्र बैठाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर किसी तरह भीड़ नहीं करनी होगी। कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन करने के साथ ही छात्रों को मास्क लगाकर ही परीक्षा देनी होगी।

बोर्ड की ओर से स्कूलों को जारी गाइडलाइन के अनुसार 100 बच्चों की क्षमता वाले बड़े हॉल में 22 छात्र और 45 बच्चों की क्षमता वाली कक्षा में 12 ही छात्रों को बैठाना होगा। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) में 22 नवंबर से टर्म-1 की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


CBSE Term-1 Exam: 30 नवंबर से शुरू होने वाली हैं मेजर विषयों की परीक्षा, ये हैं दिशा-निर्देश

विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से जारी गाइडलाइन

एनआईईपीवीडी संस्थान के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया पहली बार संस्थान में ही छात्रों का बोर्ड परीक्षा का केंद्र बना हैं। सीबीएसई की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत ही बच्चों को परीक्षा केंद्र में बैठाया जा रहा है।

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी
परीक्षा देने के लिए आ रहे छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। वहीं केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार ही बच्चों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। कक्षा 10 के छात्रों की बोर्ड परीक्षा 30 नवंबर से 11 दिसंबर 2021 तक चलेंगीं। जबकि कक्षा 12 के छात्रों की मुख्य विषयों की परीक्षाएं एक दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेंगी। प्रत्येक पेपर 90 मिनट का होगा और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों का जवाब देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें