फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

543 करोड़ के नौ प्रोजेक्टों को हरी झंडी,  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने किया फैसला

Wed, 07 Oct 2020 02:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

औद्योगिक निवेश को लेकर गठित राज्य प्राधिकृत समिति ने 543 करोड़ की लागत वाले नौ प्रोजेक्टों को मंजूरी दी। मंगलवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक में औद्योगिक निवेश के प्रस्तावों पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि औद्योगिक निवेश प्रस्तावों पर संबंधित विभाग समय से स्वीकृति प्रदान करें। ताकि निवेश प्रस्तावों पर शीघ्रता से कार्रवाई हो सके।

बैठक में काशीपुर में 18.32 करोड़ के आरके फूड प्रोडक्ट्स, 24 करोड़ लागत के कोटबाग नैनीताल में कारबेट द आइकौन स्पा एंड रिसॉर्ट, 43.71 करोड़ के भगवानपुर हरिद्वार में वैन्कों रिसर्च एण्ड ब्रीड़िंग फॉर्म प्राइवेट लिमिटेड, 15.48 करोड़ के बाजपुर ऊधमसिंह नगर में मोनार्ड इंडस्ट्रीज (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड, 2.97 करोड़ के कोटद्वार पौड़ी में भारत इलेक्ट्रोनिक लिमिटेड, 29.96 करोड़ के हरियावाला काशीपुर, ऊधमसिंह नगर में पशुपति पॉलीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड, 131.20 करोड़ के सितारगंज ऊधमसिंह नगर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, 256.15 करोड़ के लक्सर हरिद्वार में ब्लूडेंज इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड तथा  21.10 करोड़ लागत वाले रूड़की हरिद्वार में गिर जग्गरी यूनिट ऑफ गिर डेयरी फार्मिंग प्रोडक्स प्राइवेट लिमिटेड के  निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

मुख्य सचिव ने उद्योगों की स्थापना के लिए न्यूनतम पहुंच मार्ग की चौड़ाई के मानक में आ रही समस्याओं व बाधाओं के समाधान के लिए उद्योग और आवास विभाग की संयुक्त टीम बनाने के निर्देश दिए। जो मानक के शिथिलीकरण के संबंध में निरीक्षण करते हुए समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन


बैठक में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, सचिव राजस्व सुशील कुमार, एमडी सिडकुल एस मुरूगेशन, अपर सचिव झरना कमठान, निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें