फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 22 लाख की ठगी करने वाला नाइजीरियन दबोचा, एसटीएफ ने मुंबई से किया गिरफ्तार

Wed, 28 Jul 2021 04:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में राकेश चंद्र बहुगुणा निवासी लक्ष्मीपुरम, तुनवाला ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
एसटीएफ ने नाइजीरिया मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबार में मोटे मुनाफे का लालच देकर 22 लाख रुपये ठगने के आरोप में एसटीएफ ने नाइजीरिया मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई से पकड़ा गया है, जिसे एसटीएफ बुधवार को दून लेकर पहुंचेगी। इस मामले में एसटीएफ पहले भी एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में राकेश चंद्र बहुगुणा निवासी लक्ष्मीपुरम, तुनवाला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी जान पहचान सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला से हुई थी। उसने बताया था कि वह मुंबई स्थित एक व्यापारी से उनका संपर्क करा सकती है।

संपर्क के बाद वह मोंगोगो वाइल्ड नट्स सीड खरीदकर दूसरे व्यापारियों को महंगे दाम पर बेच सकते हैं। इससे उन्हें मोटा मुनाफा होगा। राकेश चंद्र भी उसकी बातों में आ गए और मुंबई स्थित व्यापारी से संपर्क कर बीज खरीदने को विभिन्न किश्तों में 22.39 लाख रुपये खातों में जमा करा दिए।
विज्ञापन


मामले में विवेचना इंस्पेक्टर पंकज पोखरियाल कर रहे थे। इसकी क्रम में उनकी टीम ने मंगलवार को मुंबई से एक नाइजीरिया मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम रुबेन डुजेई उर्फ स्टेनली है।

15 से ज्यादा मोबाइल करता था इस्तेमाल 
स्टेनली ठगी का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। उसने इस काम के लिए एक दो नहीं बल्कि पूरे 15 मोबाइल फोन रखे हुए थे। पुलिस ने इन सभी को बरामद कर लिया है। इसके साथ ही उसके पास से तीन लैपटॉप और दो टैबलेट बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें