फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: एनसीसी कैडेट्स को सौगात, अब 41 रुपये मिलेगा धुलाई एवं पॉलिश भत्ता

Mon, 03 Jun 2024 10:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: शिक्षा मंत्री ने कहा, कैडेट्स को यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में दी जाएगी। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
भत्ता बढ़ाया - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के एनसीसी कैडेट्स को अब पहले से ज्यादा धुलाई और पॉलिश भत्ता दिया जाएगा। राज्य सरकार ने भत्ते की नई दरों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब कैडेट्स को 10 की जगह 41 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा, कैडेट्स को यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में दी जाएगी। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिया जाएगा। डाॅ. रावत ने बताया, प्रदेश में एनसीसी सीनियर डिवीजन कैडेट्स को एक वर्ष में छह माह, जबकि जूनियर डिवीजन के कैडेट्स को एक वर्ष में आठ माह धुलाई एवं पॉलिश भत्ता दिया जाएगा।

UK Lok Sabha Election Results: कल होगा 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, तीन सीटों का पहले आ सकता है परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, धुलाई और पॉलिश भत्ते के तौर पर अब तक कैडेट्स को न्यूनतम राशि दी जा रही थी, जो काफी कम थी। बताया, सरकार का फोकस राज्य के कई महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में एनसीसी की नई इकाइयों का गठन करना है, ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक नौनिहालों को एनसीसी में शामिल होने का मौका मिल सके। बताया, इस संबंध में कई दौर की उच्चस्तरीय वार्ता हो चुकी है और शीघ्र ही कई स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी की इकाई गठित की जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें