फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangotri Highway: सुनगर में हादसा, मध्य प्रदेश के यात्रियों के वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, एक की मौत

Mon, 03 Jun 2024 08:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Gangotri Highway Landslide: वाहन में मध्य प्रदेश के आठ यात्री सवार थे। एक मृतक यात्री के अलावा अन्य सात यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
यात्री वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के समीप मध्य प्रदेश के यात्रियों के वाहन पर पहाड़ी से बोल्डर टूटकर गिर गया। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। वहीं, वाहन में आगे बैठे एक यात्री को गंभीर चोट आई। वाहन चालक ने अपनी सूझबूझ से वाहन को वहां से निकालकर घायल यात्रियों को गंगनानी स्थित एक निजी क्लिनिक में पहुंचाया। यहां पर यात्री उमेश रैकवार(30) पुत्र महेश रैकवार को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ों में दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश, मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे बंद, वाहन रोके

शव ले जाने से मना करने पर हंगामा

उधर, स्थानीय लोगों ने शव को ले जाने के लिए 108 को बुलाया, लेकिन 108 ने शव को ले जाने से मना कर दिया। जिसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने करीब 15 मिनट तक वहां जाम लगा दिया। स्थिति को देखते हुए 108 कर्मी शव ले जाने के लिए तैयार हुए। पुलिस के अनुसार, वाहन में मध्य प्रदेश के आठ यात्री सवार थे। एक मृतक यात्री के अलावा अन्य सात यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें