फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

Sat, 07 Nov 2020 06:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा के लिए सहारनपुर से आए दो युवकों की ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तिलणी के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हो गई। रेस्क्यू दल ने क्रेन की मदद से शवों को खाई से निकाला। दुर्घटना शुक्रवार देर रात बताई जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह 10 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम व पुलिस को सूचना मिली कि बदरीनाथ हाईवे पर तिलणी के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार व एसआई मंसूर अली के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव खाई से निकाले। मृतकों की शिनाख्त ललित कुमार (26) पुत्र स्व. रमेश कुमार, निवासी चेहारी सहारनपुर और अनुज कुमार (28) स्व. हृदयराम, ग्राम फरकपुर, थाना फुरकाजी, हरिद्वार के रूप में हुई है। 

डीडीएमओ एनएस रजवार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर यूपी के सहारनपुर का नंबर है। मृतकों में एक की जेब से रुद्रप्रयाग के रैंतोली स्थित एक होटल के कमरे की चाबी मिली। उन्होंने बताया कि ये लोग केदारनाथ यात्रा के लिए बीते शुक्रवार देर शाम को रुद्रप्रयाग पहुंचे थे। इन्होंने होटल में कमरा लिया हुआ था। देर रात दोनों युवक बाइक से गौरीकुंड हाईवे पर जाने के बजाय बदरीनाथ हाईवे की तरफ गए और दो किमी जाने के बाद फिर लौटने पर इनकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

साबली के पास बस-ट्रक की आमने-समाने भिड़ंत

चंबा (टिहरी) में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर साबली के पास एक बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों के चालक सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बस परिचालक सहित तीन लोगों को अधिक चोट आने पर उन्हें जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। 

शनिवार सुबह 10 बजे चंबा से ऋषिकेश जा रहा ट्रक और हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस की साबली के पास हंसवाण गांव में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों चालक सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में भर्ती कराया।

घायल बस परिचालक अनिल सिंह (40) पुत्र गुमान सिंह, निवासी कमेड़ा थाना श्रीनगर जिला पौड़ी गढ़वाल, रामगोपाल (44) पुत्र श्यामलाल निवासी दूधाधारी चौक थाना कोतवाली नगर हरिद्वार और लोक बहादुर (47) पुत्र स्व. लाल बहादुर निवासी हाल निवासी छिनका चमोली को ज्यादा चोट आने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बौराड़ी अस्पताल रेफर किया गया।

सीएमएस डॉ. अमित राय ने कहा कि तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घायल ट्रक चालक नवीन भट्ट (28) पुत्र विजयराम भट्ट निवासी बरनौली पोस्ट कमांद टिहरी, बस चालक दिनेश सिंह रावत (55) पुत्र भगवान सिंह रावत निवासी बड़गांव मल्ला थाना पौड़ी और दीपक कुमार (41) पुत्र उधम सिंह निवासी टटीरी थाना कोतवाली नगर बागपत यूपी का चंबा अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें