बागेश्वर में टूटे बारिश के रिकॉर्ड
बागेश्वर जिले में इस मानूसन सीजन में बारिश के रिकॉर्ड टूट गए हैं। एक जून से दो सितंबर तक यहां 2336.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो कि यहां के सामान्य 674.5 मिमी आंकड़े से 246 प्रतिशत अधिक है। चमोली में 1203.7 मिमी बारिश हुई है, जो यहां के 627.6 मिमी सामान्य आंकड़े से 92 प्रतिशत अधिक है। टिहरी में 1268.4 मिमी बारिश हुई है जो कि यहां के सामान्य 810.4 मिमी के आंकड़े से 57 फीसदी अधिक है। हरिद्वार में 1296.6 मिमी बारिश हुई, जो यहां के 845.5 मिमी के आंकड़े से 53 प्रतिशत अधिक है। देहरादून में अब तक 1617.2 मिमी बारिश हो चुकी है जो कि यहां के सामान्य आंकड़े 1249.9 मिमी से 29 प्रतिशत अधिक है।