फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: रुद्रपुर में भिड़े नाबालिग छात्रों के गुट, फायरिंग में एक घायल, मची अफरा-तफरी

Sun, 13 Nov 2022 01:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।

सार

नाबालिगों में किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक नाबालिग की जान पर बन आई। रुद्रपुर के खेड़ा में हुई इस घटना ने सभी को डरा दिया। घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के खेड़ा में दो नाबालिगों के गुटों में विवाद में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में एक नाबालिग को गोली लग गई। मौके से सभी लड़के फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। खेड़ा में नाबालिगों के दो गुटों में कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। रविवार सुबह खेड़ा निवासी एक नाबालिग लड़का गंगापुर गंगापुर रोड निवासी अपने दोस्त को बुलाने गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee:  डेंगू से दो महिलाओं की मौत के बाद 21 लोगों के लिए गए सैंपल, अब इस नई बीमारी ने बढ़ाई टेंशन
विज्ञापन


कुछ देर बाद दूसरे गुट के भी दो-तीन लड़के खेड़ा में आ गए। इस दौरान एक नाबालिग ने फायरिंग कर दी और गंगापुर रोड निवासी नाबालिग के बाए हाथ में गोली लग गई। घायल गंगापुर रोड स्थित विजडम स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज का कहना है आरोपी नाबालिग को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें