आवंटित सरकारी जमीन पर मेडिकल कॉलेज तो नहीं बन पाया, लेकिन माफिया ने इसे खनन का पट्टा बना दिया। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता ने जमीन का निरीक्षण का विभाग को जो रिपोर्ट सौंपी, उसमें खनन की पुष्टि हुई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी पौड़ी को पत्र लिख दिया है।
कोटद्वार में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध खनन का मामला सामने आया है, इसे रोकने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।
-डॉ. आर राजेश कुमार, सचिव, स्वास्थ्य
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध खनन हो रहा है तो आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-आशीष चौहान, डीएम, पौड़ी