फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: पाटीसैंण से थापली जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Sat, 05 Dec 2020 10:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
विज्ञापन

कोटद्वार में एक मैक्स अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त हो गई गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


पाटीसैंण से थापली जा रही एक मैक्स अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

सभी लोग ग्राम थापली के

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम करीब 06 बजे की है। जब एक मैक्स पाटीसैंण से थापली जा रही थी। इसी बीच चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और मैक्स गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विजेंद्र सिंह बिष्ट (53 वर्ष), रोशन सिंह बिष्ट (22 वर्ष), कुलदीप सिंह बिष्ट (22) को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की शिनाख्त संजय गुसाईं (38 वर्ष) और सुदामा प्रसाद (33 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी लोग ग्राम थापली के ही रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें