महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने विभाग के निदेशक पर उनका फोन रिसीव न करने और आउटसोर्सिंग एजेंसी के चयन को लेकर कुछ आरोप लगाए थे। मामले के तूल पकड़ने पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को मामले की जांच के आदेश दिए थे।
मुख्य सचिव ने मुझे जांच रिपोर्ट में एक-दो बिंदुओं को स्पष्ट करने के लिए कहा था। अब नए सिरे से जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंप दी गई है।
-मनीषा पंवार, अपर मुख्य सचिव
मुझे आज देर शाम ही जांच रिपोर्ट मिली है। अभी मैं इसका अध्ययन नहीं कर पाया हूं। जल्द ही इसे मुख्यमंत्री को सौंप दिया जाएगा।
- ओमप्रकाश, मुख्य सचिव