जानकारी पर चैकी प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया। परिजन के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचने पर महिला के बयान दर्ज किए गए। इसमें उन्होंने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान उनकी पति के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी।
इसी के चलते वह ट्रेन की दूसरी बोगी में चली गई। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से सिमकार्ड निकालकर फेंक दिया था। इसके बाद वह बेगुसराय में अपने परिचित के यहां चली गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बयान दर्ज कराने के बाद महिला को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।