फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: पानी लेने गई महिलाओं के पीछे दौड़ा गुलदार, किसी तरह भागकर बचाई जान 

Mon, 23 Aug 2021 07:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली/कोटद्वार

सार

पोखड़ा विकासखंड में गडोली और घरतोली गांवों में दो लोगों पर हमला करने वाला गुलदार रविवार की रात पिंजरे में कैद नहीं हो पाया।
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोटद्वार के पोखड़ा के घरतोली गांव में गुलदार की दहशत बरकरार है। सोमवार सुबह प्राकृतिक जलस्रोत से पानी लेने गई महिलाओं का गुलदार ने पीछा किया। महिलाओं ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना पर रेंज अधिकारी वन कर्मियों के साथ गांव पहुंचीं।

विज्ञापन


पोखड़ा विकासखंड में गडोली और घरतोली गांवों में दो लोगों पर हमला करने वाला गुलदार रविवार की रात पिंजरे में कैद नहीं हो पाया। क्षेत्र में गुलदार के दोबारा नजर आने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। गुलदार ने 19 अगस्त को गडोली गांव में बकरी चुगा रहे सूरज सिंह नेगी (26) पर हमला कर दिया था।

गडोली गांव निवासी रतन सिंह ने बताया कि घरतोली गांव के प्राकृतिक जलस्रोत (पंदेरा) के आसपास गुलदार सक्रिय है। सोमवार सुबह आठ बजे घरतोली गांव की आठ-दस महिलाएं पानी लेने के लिए पंदेरा गईं थी।
विज्ञापन


वहां गुलदार ने महिलाओं का पीछा किया। लोग अब जंगल और खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं। घटना के बाद से देवराजखाल-जयखाल मार्ग पर भी दोपहिया वाहन चालक अकेले आवाजाही करने में घबरा रहे हैं।

दमदेवल की रेंजर सुचि चौहान ने बताया कि गडोली और घरतोली गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर गुलदार के बारे में जानकारी ली गई है। ग्रामीणों को आवश्यक हिदायत भी दी गई है। गुलदार को पकड़ने के लिए घिरतोली और गडोली गांव में पिंजरा लगाया गया है।

विज्ञापन

घरतोली गांव में महिला पर झपटा गुलदार

गुलदार ने शनिवार शाम को भी पोखड़ा ब्लॉक के घरतोली गांव में घर के आंगन में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया था। महिला के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। गनीमत रही कि महिला को चोटें नहीं आईं। घटना के बाद से लोगों में दहशत है।

राजस्व उपनिरीक्षक किमगडीगाड़ दिनेश डोबरियाल ने बताया कि शनिवार शाम को करीब साढ़े सात बजे ग्राम घरतोली निवासी रचना देवी (26) पत्नी रूपचंद किसी काम से रसोई से आंगन में पहुंची। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। महिला और आसपास मौजूद ग्रामीणों के चिल्लाने पर गुलदार भाग गया।

घटना की सूचना पर देर शाम ही क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डीएफओ गढ़वाल से मोबाइल पर वार्ता कर तत्काल क्षेत्र में पिंजरा लगाने और वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें