बुधवार को ग्रामीणों को प्राथमिक विद्यालय गहड़खाल से 200 मीटर नीचे कपलखील पैदल मार्ग पर झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। शव का एक पैर और सिर गायब था। शव को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी वन्यजीव ने उसे अपना निवाला बनाया है। ग्रामीण गुलदार होने की आशंका जता रहे हैं।
राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण कुमार चातुरी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान अनिल सिंह के रूप में हुई है। घटनास्थल को देखकर ज्यादा आशंका वन्यजीव द्वारा ही युवक को मारने की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।