फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: श्रीनगर में गुलदार की दहशत, दादी की गोद से चार साल की बच्ची को खींचकर बनाया निवाला

Tue, 05 Sep 2023 01:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने व मारे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इसके आदेश जारी नहीं होंगे बच्ची का शव नहीं उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
गुलदार के हमले में बच्ची की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में श्रीनगर में गुलदार की दहशत बनी हुई है।  विकासखंड खिर्सू के ढिकाल गांव में दिनदहाड़े गुलदार ने दादी की गोद से छीन कर चार वर्ष की बच्ची को निवाला बना लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। बच्ची के माता-पिता और दादा घरेलू सामान की खरीदारी के लिए श्रीनगर पहुंचे थे।

विज्ञापन


घर में बच्ची दादी के साथ थी। दोनों आंगन में बैठे थे, तभी गुलदार ने बच्ची पर झपट्टा मारा और उसे निवाला बना लिया। बता दें कि कुछ दिन पहले बुघाणी रोड पर गुलदार के तीन शावक दिखे थे। आज चौरास में भी गुलदार दिखाई दिया। 

Uttarakhand: अक्तूबर से मिल सकती कैशलेस जांच व दवाइयों की सुविधा, तीन लाख से ज्यादा कर्मियों को मिलेगा लाभ

ग्रामीणों ने किया हंगामा

उधर, ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने व मारे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इसके आदेश जारी नहीं होंगे बच्ची का शव नहीं उठाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें