फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : प्रदेश महामंत्री संगठन के सामने पेश हुए विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, मांगी माफी

Sat, 29 Aug 2020 06:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन - फोटो : File Photo
विज्ञापन

भाजपा ने खानपुर भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन पर कोरोना काल तक जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्हें क्वारंटीन होने को भी कहा गया है। शनिवार को चैंपियन प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के सामने पेश हुए।

विज्ञापन


उत्तराखंड : भाजपा में वापसी के बाद खानपुर विधायक चैंपियन का ये वीडियो फिर हुआ वायरल

कोविड महामारी के बीच गृह जिले हरिद्वार में जुलूस निकालने को लेकर उन्हें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने तलब किया था। लेकिन भगत के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने चैंपियन को प्रदेश संगठन महामंत्री के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए। पार्टी ने उन्हें क्वारंटीन होने और कोरोना काल तक उन पर जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


चैंपियन प्रदेश संगठन महामंत्री से उनके रेसकोर्स स्थित निवास पर मिले। संगठन महामंत्री ने उनसे कोरोना काल में जुलूस निकाले जाने, वाहन की खिड़की से राइफल दिखाने के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन

चैंपियन को साफ हिदायत

सूत्रों के मुताबिक चैंपियन को साफ हिदायत दी गई है कि जब तक कोरोना का प्रभाव बना हुआ है, वे अपने क्षेत्र में कोई जुलूस या रैली नहीं निकालेंगे। पार्टी की रीति नीति के अनुरूप आचरण करेंगे।

ऐसा कोई व्यवहार नहीं करेंगे, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचे। उन्होंने एहतियात के  तौर पर चैंपियन को क्वारंटीन होने को भी कहा। चैंपियन ने माफी मांगी और भविष्य में ऐसी किसी भी शिकायत का अवसर नहीं देने का आश्वासन दिया। 

 देहरादून में नहीं निकाला कोई जुलूस 

चैंपियन ने उन्हें बताया कि देहरादून में उन्होंने कोई जुलूस नहीं निकाला। 13 महीने के बाद क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचे थे। जहां-जहां गए लोगों ने उनका स्वागत किया। हरिद्वार जिला प्रशासन से इस संबंध में उन्होंने अनुमति मांगी थी।

इस दौरान कई समर्थकों अपने वाहनों से उनके पीछे आ गए। राइफल के संबंध में उन्होंने कहा कि वाहन की खिड़की से बाहर सुरक्षा के लिए निकाली गई, किसी को डराने के नहीं। इस दौरान चैंपियन के साथ उनकी धर्मपत्नी भी थीं। 

मुझे प्रदेश अध्यक्ष जी ने हाजिर होने के लिए कहा था। उनके निर्देश पर मैं प्रदेश संगठन महामंत्री के समक्ष पेश हुए। मैं पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ताओं हूं। पार्टी की नीति रीति का पालन करूंगा।
- कुंवर प्रणव चैंपियन, भाजपा विधायक, खानपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें