बनमीत के खिलाफ मुकदमा भारत में किए अपराध के संबंध में दर्ज हुआ है। बनमीत 25 अप्रैल को भारत लौटा था। इसके बाद उसके खाते में 10 करोड़ रुपये से अधिक विदेशों से ट्रांसफर किए गए। जबकि, 4250 बिटकॉइन भी उसके भाई के पास से मिले हैं।
यह सब उसने ड्रग्स तस्करी से ही अर्जित किए हैं। ऐसे में ईडी की यह कार्रवाई तर्क संगत है। ईडी की ओर से पेश किए गए इन तर्कों के आधार स्पेशल ईडी जज (जिला न्यायाधीश) प्रेम सिंह खिमाल की कोर्ट ने बनमीत को जमानत देने से इन्कार कर दिया।