फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बहादुर बेटी ने गंगा की लहरों से लड़कर बचाई मां की जान, खुद भी बहते-बहते बची

Mon, 08 Jun 2020 09:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एक बेटी ने गंगा में बह रही मां को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी।  मां को बचाने के लिए बेटी गंगा नदी में कूद गई। उसने करीब 20 मिनट तक संघर्ष किया और आखिरकार मां को बाहर निकाल लाई।

विज्ञापन


रविवार को रामकली देवी व उनकी 16 साल की बेटी किरण तपोवन में धौली गंगा किनारे लकड़ी बीनने गईं थीं। इसी दौरान रामकली का पांव फिसलने से वह नदी में जा गिरी। मां को बहते देखा तो किरण ने जान की परवाह किए बगैर गंगा में छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शी ओम प्रकाश डोभाल ने बताया कि किरण भी बहते-बहते बची, पर उसने हिम्मत नहीं हारी। वह 20 मिनट तक मां को बचाने के लिए संघर्ष करती रही और मां को बचाने में कामयाब हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें