फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे ठप, भूस्खलन से करीब छह घंटे तक अवरुद्ध रहा गंगोत्री मार्ग

Sat, 06 Jun 2020 08:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/उत्तरकाशी
विज्ञापन
लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में चट्टान से बोल्डर और मलबा आने से शनिवार को बाधित रहा। एनएच की जेसीबी हाईवे को खोलने में जुटी हुई है। फिलहाल लामबगड़ में निर्माणाधीन सड़क से वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। लामबगड़ में फिर से चट्टान से भूस्खलन सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन


यहां रह-रहकर बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ रहा है। शनिवार को भी तड़के तीन बजे चट्टान से बड़े-बड़े बोल्डर चट्टान से छिटक कर हाईवे पर आ गए। हालांकि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा बंद होने से हाईवे पर कम ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। लेकिन माणा क्षेत्र में तैनात सेना व आईटीबीपी के वाहनों के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही हाईवे अवरुद्घ होने से रुक गई।

जिसे देखते हुए एनएच की ओर से सुबह सात बजे से जेसीबी की मदद से हाईवे को खोलने का कार्य किया जा रहा है। जोशीमठ के एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग बना लिया गया है। हाईवे को भी रविवार तक खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन से करीब छह घंटे तक अवरुद्ध रहा गंगोत्री हाईवे

थिरांग के पास पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के चलते गंगोत्री हाईवे करीब छह घंटे तक अवरुद्ध रहा। दोपहर बाद बीआरओ ने यहां मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू की। आए दिन हाईवे अवरुद्ध होने से क्षेत्र की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि गंगोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर सक्रिय भूस्खलन यातायात पर भारी पड़ रहा है। भटवाड़ी से गंगनानी के बीच थिरांग और सुनगर के पास आए दिन गंगोत्री हाईवे भूस्खलन से अवरुद्ध होने की समस्या आ रही है। शनिवार सुबह भी थिरांग के पास भारी भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया।

सूचना मिलते ही बीआरओ के जवानों ने यहां यातायात बहाली के प्रयास शुरू कर दिए। भूस्खलन में आए भारी बोल्डर और मलबा हटाकर दोपहर बाद हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। जबकि शाम को मलबा हटाकर भारी वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई। हालांकि इस स्थान पर अब भी बरसात में भूस्खलन से हाईवे अवरुद्ध होने का खतरा बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें