फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अहम फैसला, जून 2022 तक नौकरी गई तो ईएसआई से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

Sun, 12 Sep 2021 01:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ईएसआई की 185वीं बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय किया गया कि अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की अवधि अब अगले साल 30 जून तक होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी राज्य बीमा निगम(ईएसआईसी) के लाभार्थी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की अवधि जून 2022 तक बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


ईएसआई की 185वीं बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय किया गया कि अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की अवधि अब अगले साल 30 जून तक होगी। यानी अगर इस अवधि में किसी बीमित व्यक्ति की नौकरी जाती है तो उसे तीन माह तक 50 फीसदी वेतन पर बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।

बैठक में पांच एकड़ भूमि के खंडों के अधिग्रहण को मंजूरी दी गई। इसके तहत कर्नाटक के हरहोली और नरसापुर में 100 बेड के दो ईएसआई अस्पताल बनेंगे। इसके अलावा केरल में सात नए ईएसआई औषधालय भी बनाए जाएंगे। यूपी के शाहजहांपुर में भी 30 बेड का ईएसआई अस्पताल बनाने पर सहमति दी गई।
विज्ञापन


यह भी तय किया गया है कि अगर किसी ईएसआई अस्पताल में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है तो उसका लाभ देने के लिए बीमित व्यक्ति को निजी चिकित्सकों की सेवा का मौका दिया जाएगा। खास बात यह भी है कि जहां भी ईएसआई अस्पताल 10 किलोमीटर से अधिक दूर होगा, वहां मरीज को सीधे पैनल में शामिल अस्पतालों में इलाज का मौका मिलेगा।

यह भी तय किया गया है कि दिल्ली के रोहिणी में अस्थायी भवनों से काम कर रहे ईएसआई डेंटल कॉलेज को ईएसआई अस्पताल बसई दारापुर में नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। ईएसआई की बैठक में अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की अवधि बढ़ाए जाने से उत्तराखंड के भी करीब साढ़े सात लाख ईएसआई लाभार्थियों को एक सुरक्षा मिल गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें