फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : आईएएस डॉ. षणमुगम को महिला सशक्तीकरण व निबंधक सहकारिता से हटाया

Sat, 12 Dec 2020 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शासन ने आईएएस अधिकारी डॉ. वी. षणमुगम से अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास व निबंधक सहकारिता का दायित्व हटा दिया है। उन्हें कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने बृहस्पतिवार को ये विभाग दिए थे लेकिन शुक्रवार को उनसे यह विभाग हटा दिए गए। 

विज्ञापन


प्रभारी सचिव कार्मिक एवं सतर्कता भूपाल सिंह मनराल ने शुक्रवार को नई तबादला सूची जारी की। इसके तहत दो आईएएस, तीन पीसीएस व एक वित्त अधिकारी के विभागों में फेरबदल किया गया। डॉ. वी षणमुगम को बृहस्पतिवार को अपर सचिव महिला सशक्तीकरण, वित्त, सामान्य प्रशासन व निबंधक सहकारिता का प्रभार दिया गया था।

शुक्रवार को नए आदेश में अब उनके पास अपर सचिव वित्त व सामान्य प्रशासन का ही दायित्व रहेगा। उन्हें आईसीडीएस के निदेशक पद से भी हटा दिया गया था। इसके अलावा शासन ने सदस्य न्यायिक (पदेन आयुक्त एवं सचिव) राजस्व परिषद बाल मयंक मिश्र के तबादला आदेश को निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


वित्त सेवा के अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान को संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है। उनके बाकी विभाग यथावत रहेंगे। पीसीएस अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य को अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास का प्रभार दिया गया है।

उनके बाकी विभाग बने रहेंगे। पीसीएस अधिकारी आलोक कुमार पांडेय से संयुक्त मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है। संयुक्त आयुक्त भी हैं। उनके शेष विभाग बने रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें