गंगोत्री में किस तरह की हवाएं बहती है। इसे लेकर अध्ययन किया गया है। वर्ष के अध्ययन के दौरान पाया गया है कि गंगोत्री क्षेत्र में नीचे से ऊपर की ओर बहने वाली गर्म हवाओं का अनुपात 60 प्रतिशत है। जबकि ऊपर से नीचे की ओर बहने वाली ठंडी हवाओं की मात्रा गर्म हवाओं से कम है।
एनाबेटिक एनालिसिस में पाया गया कि ग्लेशियर क्षेत्र में ठंडी हवाओं का अनुपात 40 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि ग्लेशियर से वर्ष भर आने वाले पानी का स्रोत 80 से 82 प्रतिशत ग्लेशियर के पिघलने से मिलता है, जबकि स्नो फॉल से महज तीन प्रतिशत और बारिश से 15 प्रतिशत मिलता है।
ग्लेशियर से चार माह में मिल रहा 1000 मिलियन क्यूबिक मीटर जल
भले ही मैदानी क्षेत्रों में नदियों का पानी कम होने पर वैज्ञानिक चिंता जताते रहे हों, लेकिन पिछले 15 वर्षों का अध्ययन बताता है कि गंगोत्री ग्लेशियर से प्रवाहित होने वाले पानी में कोई कमी नहीं आ रही है। हालांकि इसे ग्लेशियर के तेजी से पिघलने के संकेत के रूप में भी देखा जा सकता है। इस बाबत वैज्ञानिकों का का कहना है कि ग्लेशियर से मिलने वाला पानी बर्फबारी और बारिश पर भी निर्भर करता है।
वैज्ञानिक डा. मनोहर आरोड़ा के अनुसार गंगोत्री में स्थापित आब्जर्वेटरी से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से सितंबर माह के अंत तक पिछले 15 सालों में जल का प्रवाह 800 से 1000 मिलीयन क्यूबिक मीटर तक रहा है। ऐसे में फिलहाल ग्लेशियर से मिलने वाले जल को लेकर संकट के संकेत नहीं है।