फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : प्रदेश में हर चार घंटे में एक महिला अपराध का शिकार, तस्वीर बेहद भयावह

Fri, 14 Aug 2020 12:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

देवभूमि में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की है। यहां हर चौथे घंटे में एक महिला किसी न किसी तरह के अपराध की शिकार होती है। सिर्फ दुष्कर्म की बात करें तो हर साल 500 से ज्यादा महिलाएं अपने साथ हुए इस कृत्य की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज कराती हैं। जबकि, 60 से ज्यादा महिलाओं को मौत के घाट उतारा जाता है।

विज्ञापन


पुलिस आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में हर साल करीब (बीते चार सालों में) 2500 से 2600 के बीच महिला अपराध के मुकदमे दर्ज हुए हैं। इस हिसाब से हर माह औसतन 200 से अधिक और हर दिन सात से अधिक महिलाओं के प्रति अपराध होते हैं।

हालांकि, मित्र पुलिस ने इन अपराधों को रोकने में काफी हद तक सफलता भी हासिल की है। इनमें कई तरह के अपराधों में अब कमी दर्ज की गई है। मसलन, एसिड एटैक के मामले बीते पांच सालों से देवभूमि के किसी थाने में दर्ज नहीं हुआ है। महिलाओं की तस्करी के मामले में भी कमी आई है।
विज्ञापन


वर्ष 2017 व 2018 में 26 व 29 मामलों के सापेक्ष वर्ष 2019 में नौ मुकदमे दर्ज हुए थे। लेकिन, दुष्कर्म के मामलों में कमी देखने को नहीं आई है। पुलिस के तुलनात्मक आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2017 में 390 महिलाओं ने अपने साथ दुष्कर्म की घटनाओं को दर्ज कराया था।

विज्ञापन

छह माह में प्रदेश में दुष्कर्म के 215 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं

वहीं वर्ष 2018 में इनमें 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और आंकड़ा 505 पहुंच गया। जबकि, वर्ष 2019 इन मामलों में मामूली बढ़ोतरी हुई और यह संख्या 510 पहुंच गई। इधर, मौजूदा वर्ष में जून तक के आंकड़ों पर गौर करें तो शुरूआती छह माह में प्रदेश में दुष्कर्म के 215 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। 

अपराध के आंकड़े  

अपराध - 2019 - 2018 - 2020
हत्या   -    60  -   51   -  13
दुष्कर्म   - 499  -  505 -  215
दहेज हत्या- 52  -    62  -  34
व्यपहरण - 273 -   283 -  108
छेड़छाड़ -  37   -   75 -   58
अन्य  - 1093   -1347     -
(नोट : वर्ष 2020 के आंकड़े जून माह तक के हैं)

उत्तराखंड पुलिस काफी हद तक महिला अपराधों पर अंकुश लगाने में कामयाब हुई है। प्रदेश में केस रजिस्टर्ड होने की दर भी अधिक है। पुलिस को साफ निर्देश है कि जो भी अपराध पीड़ित आए उसका केस दर्ज जरूर किया जाए। क्योंकि, मुकदमा दर्ज होना भी आधा न्याय माना जाता है।
- अशोक कुमार, डीजी क्राइम, लॉ एंड ऑर्डर उत्तराखंड पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें