फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: देवप्रयाग में स्विट्जरलैंड की तरह स्विस सिटी बनाएगा हिंदुजा ग्रुप

Thu, 21 Jan 2021 10:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को समूह के चेयरमैन दिया आश्वासन
विज्ञापन
देवप्रयाग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदुजा ग्रुप देवप्रयाग में स्विट्जरलैंड की तरह स्विस सिटी बनाना चाहता है। हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन पीपी हिंदुजा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैदिक स्कूल की स्थापना के साथ हिंदुजा ग्रुप बीटल्स आश्रम की देखरेख में सहयोग देना चाहता है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ग्रुप के चेयरमैन पी पी हिंदुजा ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। वहीं, मुख्यमंत्री के अनुरोध पर पीपी हिंदुजा ने प्रदेश में वैदिक स्कूल की स्थापना व हिंदुजा अस्पताल मुंबई के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि ग्रुप परमार्थ निकेतन के समीप स्थित राजकीय विद्यालय तथा बीटल्स आश्रम के रख रखाव में सहयोगी बनेगा। साथ ही उन्होंने इंडस बैंक के सहयोग से कोऑपरेटिव बैंकों को बैंकिंग तकनीकी उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार, अजय हिंदुजा, अशोक लीलैंड के डीके सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेकिंग रूटों पर मिलेगी फुट मसाज की सुविधा

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की बोर्ड बैठक में प्रदेश के ट्रेकिंग रूटों पर फुुट मसाज की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए स्थानीय लोगों को फुट मसाज का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उन्हें रोजगार मिलेगा और ट्रेकिंग करने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी।

बृहस्पतिवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में यूटीडीबी बोर्ड बैठक में पर्यटन गतिविधियों पर चर्चा कर कई फैसले लिए गए। टिहरी झील को विश्व स्तरीय टूरिस्ट डेस्टीनेशन के रूप में विकसित करने की सरकार की योजना है।

इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के आर्किटेक्ट व डिजाइनरों की सहायता लेने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा शाक्य, वैष्णव, शैव सर्किट पर पुस्तिका तैयार की जाएगी, जिसमें सर्किटों के इतिहास की जानकारी शामिल होगी। बैठक में गढ़वाल मंडल विकास निगम और कुमाऊं मंडल विकास निगम के एकीकरण को लेकर कई सुझाव मिले हैं। जल्द ही सरकार दोनों निगमों के एकीकरण पर फैसला लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें