46 हजार रुपये प्रति यात्री होगा किराया
पहले नैनी सैनी एयरपोर्ट से आदि कैलाश और ओम पर्वत का प्रति श्रद्धालु कुल किराया 66 हजार रुपये तय किया गया था। जिसमें सरकार की तरफ से 26 हजार रुपये सब्सिडी के रूप में कंपनी को दिए जाने थे। यानि एक व्यक्ति का कुल किराया 40 हजार रुपये तय किया गया था। लेकिन अब सरकार और कंपनी की नए पॉलिसी के अनुसार यह किराया 72 हजार रुपये प्रति श्रद्धालु कर दिया गया है। इसमें भी सरकार की तरफ से 26 हजार सब्सिडी देगी। जिसके बाद प्रति व्यक्ति किराया अब 46 हजार रुपये लेगा
बर्फबारी कम होने के कारण आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा को अब 15 दिसंबर से शुरू किए जाने पर विचार किया जा रहा है। कंपनी ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नई पॉलिसी के कारण अब किराया 72 हजार रुपये प्रति श्रद्धालु होगा। जिसमें 26 हजार सरकार सब्सिडी देगी। जिसके बाद प्रति व्यक्ति किराया 46 हजार प्रति श्रद्धालु होगा।
- पीके छाबरी, प्रबंधक रुद्राक्ष एविएशन