फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भड़के, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2020 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर धार्मिक और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट अपलोड करने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भड़क गए। लोगों की शिकायत पर बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के महामंत्री सुचित पांडे ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने स्क्रीन शॉट को देखने के बाद फेसबुक एकाउंट चेक किया। इसके बाद धारा 295 ए के तहत लाइन नंबर आठ निवासी शहजाद खान के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

कार्यकर्ताओं का दबाव पर पुलिस ने आरोपी शहजाद को घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पता चला कि आरोपी ने पीएम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया की चल रही मानीटरिंग

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी और फोटो पोस्ट न करने की अपील की है। कहा कि जिला पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें