फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: हरिद्वार में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल तो बंद हो जाएंगे 130 पंप, यह है वजह

Sat, 20 Feb 2021 02:45 AM IST
अलका त्यागी दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • पेट्रोल पंपों पर मशीनों में मात्र चार डिजिट के ही डिस्पले यूनिट लगे 
  • पेट्रोल की कीमतों में लगातार होता जा रहा है इजाफा 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लगी डिस्पले यूनिट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो जा रहा है। यदि इसी तरह दाम बढ़कर 100 रुपये के पार हो गए तो जिले के 130 पेट्रोल पंप बंद हो जाएंगे। पेट्रोल पंपों पर लगी डिस्पले यूनिट में चार डिजिट से ज्यादा नंबर फीड नहीं हो सकते हैं। ऐसे में आखिरी दाम 99.99 रुपये ही फीड किया जा सकता है। 

विज्ञापन


लगातार पेट्रोल व डीजल के बढ़ रहे दामों से जहां वाहन चालक व किसान परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंप संचालकों के माथे पर भी चिंता की लकीरें पड़ने लगी है। उनकी चिंता का कारण पेट्रोल पंप पर लगी मशीनें हैं। पेट्रोल पंप पर लगी मशीनों में तीन ऑप्शन होते हैं। पहले ऑप्शन से यह पता चलता है कि आपके वाहन में कितने रुपये का पेट्रोल व डीजल भरा गया है।

देहरादून: तेल के ‘शतक’ के लिए पेट्रोल पंप तैयार, मशीनों को किया गया अपडेट
विज्ञापन


दूसरे ऑप्शन से पता चलता है कि कितने लीटर पेट्रोल या डीजल पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने डाला है, वहीं तीसरे ऑप्शन में पेट्रोल या डीजल की वर्तमान कीमत का पता चलता है। जिले में वर्तमान में 130 पेट्रोल पंप हैं। जिन पर लगी मशीनें लगभग पुरानी हैं। इन मशीनों में मात्र 99.99 रुपये तक का ही पेट्रोल का रेट फीड किया जा सकता है। वर्तमान में तेल की कीमत 88 रुपये के करीब पहुंच गई है। वहीं डीजल भी 80 रुपये के करीब चल रहा है।

यदि पेट्रोल और डीजल के दाम इसी तरह बढ़कर 100 रुपये या उससे अधिक हो गए तो मूल्य पांच अंकों का हो जाएगा और वह इन पेट्रोल पंपों के डिस्प्ले पर दिखाई नहीं देगा। क्योंकि पांच अंकों के लिए डिस्पले में जगह की जरूरत होती जो फिलहाल नहीं हैं और वाहन चालकों को पता हीं नहीं चलेगा कि पेट्रोल व डीजल की आज कीमत क्या चल रही है।  

विज्ञापन

कंपनियों के संपर्क में पेट्रोल पंप स्वामी 

पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर बेचैन पेट्रोल पंप मालिकों ने कंपनियों से बातचीत शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कंपनी के अनुसार उन्हें सॉफ्टवेयर अपडेट करने का आश्वासन दिया जा रहा है। 

रोजाना लगानी पड़ेगी पर्ची 
पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने पर पेट्रोल पंप वालों को रोजाना पर्ची चस्पा करके रेट बताना होगा। ऐसे में एक नई जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी। पेट्रोल व डीजल के दामों में रोजाना थोड़ा बहुत कम या ज्यादा होता रहता है। 

नई मशीनों में है सुविधा
पेट्रोल पंपों पर लगाई जा रही नई मशीन ऑटोमैटिक हैं। जिनमें दाम भी पेट्रोलियम कंपनियों के मुख्यालयों से ही फीड किया जाता है। बताया जा रहा है कि जिले में भी बहुत ही कम मशीनें ऐसी हैं जिनमें नया फीचर है। 

पेट्रोल के दाम 100 रुपये से अधिक बढ़ते हैं तो जिले के 130 पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। नई मशीनों में ही पांच से सात नंबर तक की डिस्पले हैं। जबकि पुरानी मशीनों में डिस्पले सिर्फ चार नंबर तक ही प्रदर्शित करती हैं। 
- ब्रजमोहन शर्मा, अध्यक्ष पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हरिद्वार

- पेट्रोलियम कंपनियों को बोलकर इसमें बदलवा करवाया जाएगा। हालांकि, कंपनी को खुद ही इस मामले को देखना चाहिए।
- केके अग्रवाल, जिलापूर्ति अधिकारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें