करीब दो साल पहले नेपाल बंद के दौरान बनबसा और खटीमा जैसे सीमांत इलाकों से पेट्रोल की तस्करी नेपाल के लिए हुई थी। क्योंकि वहां पेट्रोल पंप बंद थे और पेट्रोल की मारामारी मची हुई थी। स्थिति सामान्य होने पर और पेट्रोल के दाम कम होने की स्थिति में लोग नेपाल से वाहनों में पेट्रोल या डीजल ले आते थे। पर कोरोना काल में सख्ती बढ़ने और आवागमन सामान्य नहीं होने पर पेट्रोल और डीजल की तस्करी संभव नहीं है।
शुक्रवार को पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर
स्थान पेट्रोल डीजल
बनबसा(भारत) 89.17 81.38
कंचनपुर (नेपाल) 71.25 60.62