डीएम और पालिकाध्यक्ष ने जाना बच्ची का हाल
घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम डाॅ. आशीष चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने घायल बच्ची का हाल जाना। डीएम ने बच्ची के बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। दूसरी ओर कांग्रेस ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शहर में लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग।
एक युवक को भी काटा, पहले भी हो चुकी घटना
सोमवार को ही करीब 10 बजे शहरवासी मनोज रतूड़ी को भी एक कुत्ते ने पैर में काट लिया। युवक ने अस्पताल जाकर रैबिज का इंजेक्शन लगवाया। युवक की हालत अब ठीक है। बता दें कि बीते 21 जुलाई को भी लावारिस कुत्तों ने लोअर बाजार की रहने वाली 9 साल की आसीया बुशरा को घायल कर दिया था। बच्ची लोअर बाजार से अपने घर जा रही थी।