फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम आवास के सर्वेंट क्वार्टर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

Thu, 10 Nov 2022 08:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

Girl Commits Suicide In CM House News: बताया जा रहा है कि युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास में गायों की देखभाल करता था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
सीएम आवास में युवती ने की आत्महत्या - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में गुरुवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती(24) सुलेखा रुद्रप्रयाग जिले की निवासी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास में गायों की देखभाल करता था।

हरिद्वार:  निर्मल अखाड़े में घुसा दूसरा गुट, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने एक गुट के मुखिया को हिरासत में लिया

आनन फानन मौके पर मौजूद लोगाें ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवती अपने भाईयों के साथ यहां रहती थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से जो किताबे मिली हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें