फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gayatri Mantra: लंदन के हाउस ऑफ पार्लियामेंट में गूंजा गायत्री महामंत्र, की विश्व कल्याण की कामना

Thu, 06 Feb 2025 07:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या इन दिनों इंग्लैंड प्रवास पर हैं। वे एक विशेष आयोजन के लिए लंदन के हाऊस ऑफ पार्लियामेंट पहुंचे और वहां उपस्थित मंत्रियों, सदस्यों व अधिकारियों को गायत्री महामंत्र और अखिल विश्व गायत्री परिवार की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी साझा की।
विज्ञापन
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2026 गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा का जन्म शताब्दी वर्ष है। इसके साथ ही सिद्ध अखंड दीपक के भी सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर को अखिल विश्व गायत्री परिवार वृहद् स्तर पर मनाने जा रहा है। इस आयोजन के लिए अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रहे देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या इन दिनों इंग्लैंड प्रवास पर हैं।

विज्ञापन


वे एक विशेष आयोजन के लिए लंदन के हाऊस ऑफ पार्लियामेंट पहुंचे और वहां उपस्थित मंत्रियों, सदस्यों प अधिकारियों को गायत्री महामंत्र और अखिल विश्व गायत्री परिवार की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी साझा की। वैदिक परंपरानुसार देवस्थापना के चित्र की स्थापना कर पूजा अर्चना की गई और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। 

CM Yogi Uttarakhand Visit: योगी पहुंचे विथ्याणी, 100 फिट ऊंचे तिरंगे का किया उद्घाटन; मेले का भी शुभारंभ किया
विज्ञापन


यह पहला मौका है जब किसी यूरोपीय देशों के उच्च सदनों में गायत्री परिवार द्वारा देवस्थापना हुई और सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव से प्रार्थना की गई। आयोजन के दौरान उपस्थित समस्त मंत्रीगण, संसद सदस्य एवं अधिकारीगण पीतवस्त्र धारण किए और गायत्री परिवार के आयोजन में श्रद्धा भाव से शामिल हुए।

विज्ञापन

यूरोपीय देशों में किसी समाजसेवी संस्था द्वारा यह पहला कार्यक्रम है। डॉ. चिन्मय पंड्या के नेतृत्व में अखिल विश्व गायत्री परिवार का न केवल भारत में बल्कि विश्व के 80 से अधिक देशों में विस्तार हो रहा है। 
हाउस ऑफ पार्लियामेंट में आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए डॉ चिन्मय पंड्या ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जहां गायत्री महामंत्र का गुंजायमान हुआ और शान्तिपाठ का भी सस्वर उच्चारण हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें