फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी में लगी आग, श्रद्धालुओं में मची भगदड़

Sun, 21 Mar 2021 03:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी में रविवार को अचानक आग लग गई। जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। घटना के वक्त धाम में करीब चार हजार श्रद्धालु थे। 

 

उत्तराखंडः अलकनंदा घाटी के जंगलों में भड़की आग, रात को इस तरह जलता दिखा पहाड़, तस्वीरें

विज्ञापन


अच्छी बात ये रही कि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ। भगदड़ में भी कोई श्रद्धालु चोटिल नहीं हुआ है। मंदिर समिति के स्वयंसेवक पहाड़ी पर लगी आग बुझाने में जुटे हैं। सूचना है कि अब मंदिर की पहाड़ी से दूसरी तरफ के जंगल में आग लगी है।

सूचना पर वन, पुलिस व अग्निशमन दल भी पहुंच गया था। बताया गया कि पहाड़ी के जंगल में लगी आग फैलकर मुख्य मंदिर की पहाड़ी तक पहुंच गई थी। रविवार दोपहर करीब 12:30 की घटना बताई जा रही है।
विज्ञापन


जंगल में लगी ट्रंचिंग ग्राउंड तक पहुंची

देहरादून के घंघोड़ा में ट्रचिंग ग्राउंड के नीचे जंगल में किसी ने आग लगा दी। आग ट्रंचिंग ग्राउंड तक पहुंची तो कैंट बोर्ड गढ़ी के अधिकारियों, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल कैंट बोर्ड कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


अलकनंदा घाटी के जंगलों में भड़की आग

प्रदेश में जंगलों की आग बेकाबू होती जा रही है। श्रीनगर में अलकनंदा घाटी के दोनों ओर जंगल जल रहे हैं। पेड़-पौधों के जलने से राख उड़कर घरों तक पहुंच रही है। शनिवार शाम पौड़ी व टिहरी जिलों में जंगल की आग विकराल हो गई। आग बस्तियों के समीप तक पहुंच गई।

टिहरी के डांगचौरा, झिंझनीसैंण, पाली, दुगड्डा व नांडी, चौरास और पौड़ी के श्रीकोट, देलचौरी, बेडूला, खोला, सेमला व सांपला सहित अन्य क्षेत्रों में वन संपदा जलकर राख हो गई।

वन क्षेत्राधिकारी श्रीनगर शीशपाल सिंह ने बताया कि श्रीकोट व देलचौरी क्षेत्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग से डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। माणिकनाथ रेंजर देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि अब तक 10 हेक्टेयर वन क्षेत्र में आग से नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें