फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक कराने की अनिवार्यता समाप्त, अब केंद्रों पर सीधे लगवाएं टीका

Wed, 25 Aug 2021 01:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अब टीका लगवाने वाले लोगों को आधार कार्ड लेकर टीकाकरण केंद्रों पर जाना होगा। जहां न सिर्फ उनका पंजीकरण किया जाएगा वरन टीका भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना बीमारी से बचने को लेकर टीका लगवाने वाले लोगों को अब स्लॉट बुक कराने के साथ ही अपनी बारी का इंतजार नहीं करना होगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अब टीका लगवाने वाले लोगों को आधार कार्ड लेकर टीकाकरण केंद्रों पर जाना होगा। जहां न सिर्फ उनका पंजीकरण किया जाएगा वरन टीका भी लगाया जाएगा।

उत्तराखंड: एक सितंबर से खुल सकते हैं 5वीं तक के स्कूल, हल्द्वानी में एमबीबीएस की पांच छात्राएं निकलीं कोविड पॉजिटिव
विज्ञापन


टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. सुधीर कुमार पांडे ने बताया कि टीकाकरण र्केद्रों पर अब टीका लगवाने को लेकर मारामारी की स्थिति नहीं है। अब लोगों को पहले की तरह स्लॉट बुक कराने की भी जरूरत नहीं है। आधार कार्ड लेकर सीधे टीकाकरण केंद्र आएं और पंजीकरण करने के साथ ही टीका लगवाएं।

विज्ञापन

पर्याप्त डोज मुहैया कराने के साथ ही टीकाकरण अभियान तेज

नोडल अधिकारी डॉ. पांडे ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से टीके की पर्याप्त डोज मुहैया कराने के साथ ही टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में 12.10 लाख लोगों यानी 84 फीसदी लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज लगायी जा चुकी है।

मात्र 16 फीसदी लोगों को टीके की पहली डोज लगाया जाना बाकी है। जहां तक टीके की दूसरी डोज का सवाल है तो 45 साल से अधिक 60 फीसदी लोगों को टीके की दूसरी डोज लगायी जा चुकी है। जबकि 18 से 45 साल के 30 फीसदी लोगों को टीके की दूसरी डोज लगायी जा चुकी है।

नोडल अधिकारी डॉ. पांडे का कहना है कि कई भ्रांतियों के चलते लोग टीकाकरण केंद्रों पर नहीं आ रहे हैं, जो ठीक नहीं है। भ्रांतियों को मन से निकालकर लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किए गए मेगा वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत दूसरे दिन मंगलवार को जिले भर में 22300 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान जिले भर में बनाए गए 166 टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। बता दें कि मेगा वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत पहले दिन तीस हजार लोगों का टीकाकरण किया गया था। जबकि टीकाकरण का लक्ष्य एक लाख रखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें