आईएमए प्रशासन ने मारपीट की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार रात को प्री-कमीशन ट्रेनिंग के दौरान जेंटलमैन कैडेटों में मारपीट हुई थी। आईएमए प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मारपीट में मित्र देशों के कैडेट भी शामिल थे
अकादमी के नियमों के हिसाब से दोषी कैडेटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया जा रहा है मारपीट में मित्र देशों के कैडेट भी शामिल थे। हालांकि, आईएमए प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
मित्र देशों के भी जेंटलमैन कैडेट भी लेते हैं प्रशिक्षण
बता दें कि हर साल भारतीय सैन्य अकादमी भारत के साथ ही मित्र देशों के भी जेंटलमैन कैडेट को प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में यहां कई विदेशी कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण लेने वाले ये विदेशी कैडेट उन देशों से हैं, जिनके भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।