फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: स्मार्ट ई-बसों में सफर का ले सकेंगे आनंद, राजस्व बढ़ाने के लिए इन रूटों पर होगा संचालन

Sun, 16 Nov 2025 11:45 AM IST
रेनू सकलानी संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

राजस्व बढ़ाने के लिए स्मार्ट सिटी ने दो रूटों का विस्तार किया है। इन रूटों पर ई-बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
ई बस (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश और विकासनगर के रुद्रपुर क्षेत्र के लोग अब स्मार्ट सिटी की ई-बसों में सफर का आनंद ले सकेंगे। स्मार्ट सिटी ने राजस्व बढ़ाने के लिए इन रूटों पर ई-बस संचालन करने का निर्णय लिया है। इन रूटों पर ट्रायल भी पूरा हो चुका है। अब जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित और इको फ्रेंडली हैं।

विज्ञापन


करीब तीन साल पहले देहरादून में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया था। शहर में लोगों को यातायात सेवा मुहैया कराने वाली यह प्रमुख सेवा स्मार्ट सिटी के लिए घाटे का सौदा रही है। बसों के छोटे रूट और शहर में निजी सवारी वाली गाड़ियां और जाम इस नुकसान का कारक माना जाता रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सरकार को झटका; सुप्रीम कोर्ट ने उपनल कर्मचारियों के मामले में सभी पुनर्विचार याचिकाएं कीं खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में राजस्व बढ़ाने के लिए स्मार्ट सिटी ने दो रूटों का विस्तार किया है। इन रूटों पर ई-बसों का संचालन होने से न सिर्फ स्मार्ट सिटी की आय में वृद्धि होगी बल्कि विकासनगर और ऋषिकेश क्षेत्र के लोगों को परिवहन की सुविधा भी मिलेगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें