फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : भाजपा पार्षद पति समेत आठ लोग जुआ खेलते पकड़े, चार लाख रुपये बरामद

Fri, 06 Aug 2021 01:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसएचओ शहर कोतवाली रितेश शाह ने बताया कि पिछले दिनों एक घर में जुआ खेले जाने की शिकायत मिली थी। इस पर सभी चौकी प्रभारियों को अलर्ट किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून पुलिस ने पूर्व पार्षद व वर्तमान पार्षद पति राकेश उर्फ तिनका सहित आठ लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से चार लाख रुपये से अधिक बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एसएचओ शहर कोतवाली रितेश शाह ने बताया कि पिछले दिनों एक घर में जुआ खेले जाने की शिकायत मिली थी। इस पर सभी चौकी प्रभारियों को अलर्ट किया गया था। गुरुवार रात को अखाड़ा मोहल्ला में एक घर पर छापा मारा गया। जहां कुल आठ लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए। इनके पास से ताश की गड्डी व कुल 4.10 लाख रुपये बरामद हुए हैं। 

इन आरोपियों में राकेश उर्फ तिनका निवासी नालापानी चौक देहरादून का नाम भी शामिल है। राकेश की पत्नी वर्तमान में आम वाला तबला की पार्षद है और आरोप खुद भी पार्षद रह चुका है।
विज्ञापन


इनकी भी हुई गिरफ्तार
इसके अलावा रविंद्र निवासी मोहब्बेवाला, विनीत कुमार निवासी नालापानी चौक, राकेश निवासी अजबपुर कलां, जितेंद्र गुलाटी निवासी बद्रीपुर जोगीवाला, रणवीर सिंह निवासी धर्मपुर, अमित निवासी रायवाला और राजकुमार निवासी मोती बाजार भी गिरफ्तार किए गए हैं।

पहले भी गिरफ्तार हुआ था तिनका
जुआ खेलने के आरोप में राकेश उर्फ तिनका को पहले भी गिरफ्तार किया गया था। कोतवाली क्षेत्र में ही पुलिस ने उन्हें बड़ी रकम और ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में भी उनके खिलाफ मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें