फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल की तर्ज पर शारजाह में होगा डीपीएल, क्रिकेट लीग में छह टीमें करेंगी प्रतिभाग

Sat, 27 Mar 2021 02:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीपक सिंह नेगी, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • दिव्यांग क्रिकेट लीग में अलग-अलग राज्यों के 90 दिव्यांग खिलाड़ी खेलेंगे 
विज्ञापन
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर दुबई में आठ अप्रैल से दिव्यांग प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है। शारजाह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में होने वाली इस क्रिकेट लीग में छह टीमें प्रतिभाग करेंगी। हर टीम में 15-15 खिलाड़ी होंगे। राउंड रॉबिन के आधार पर होने वाली क्रिकेट लीग में सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी।  

विज्ञापन


दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव हारुन रशीद ने बताया कि क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच आठ अप्रैल को खेला जाएगा। 10 से 13 अप्रैल तक रोजाना तीन मैच होंगे, जबकि 14 को दो मैच खेले जाएंगे।

श्रेष्ठ दो टीमों के बीच 15 अप्रैल को फाइनल होगा 90 खिलाड़ी और 15 अधिकारियों का दल छह अप्रैल को शारजाह के लिए रवाना होगा। इससे पूर्व आगरा में खिलाड़ियों का फिटनेस कैंप लगाया जाएगा। कोरोना की जांच भी होगी।
विज्ञापन


टीमें और उनके कप्तान

चेन्नई सुपर स्टार - सचिन शिवा 
दिल्ली चैलेंजर -  यादविंदर सिंह खेड़ा 
कोलकाता नाइट फाइटर्स - सूवरो जॉडर
मुंबई आइडियल - बृजेश द्विवेदी 
गुजरात हिटर्स - चिराग गांधी 
राजस्थान रजवाड़ा - सैयद शाह अजीज

विज्ञापन

अब तक का सबसे महंगा आयोजन

अधिकारियों ने बताया यह टूर्नामेंट दिव्यांग क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा और महंगा आयोजन है। इसकी तैयारियां अंतिम रूप में पहुंच चुकी हैं। दिव्यांग खिलाड़ी शारजाह के मैदान में अपना कौशल दिखाने के लिए बेताब है। हालांकि वर्तमान में कोरोना की स्थिति को देखते हुए वह थोड़ा चिंतित हैं कि अगर स्थिति यही रही तो कहीं कार्यक्रम में खलल न पड़ जाए। 

अगले संस्करण में लगेगी खिलाड़ियों की बोली

डीपीएल के अधिकारियों ने बताया कि अगले आयोजन में आठ टीम बनाई जाएंगी। प्रत्येक टीम में 10 भारतीय और पांच विदेशी खिलाड़ी होंगे। आईपीएल की तरह खिलाड़ियों की बोली भी लगाई जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों का बेस प्राइज 50,000 से शुरू होगा।

टूर्नामेंट में जलवे दिखाएंगे उत्तराखंड के तीन लाल

टूर्नामेंट में उत्तराखंड के तीन खिलाड़ी भी अपना जलवा दिखाएंगे। रुद्रपुर के रहने वाले हरीश चौधरी गुजरात हिटर्स के साथ बतौर बल्लेबाज जुड़े हैं। वहीं इसी टीम में दानपुर (रुद्रपुर) निवासी सूर्यप्रताप सिंह भंडारी और चमोली के हरेंद्र रावत हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें