फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः सरकार के भीतर से ही गैरसैंण को जिला बनाने की उठी मांग, कैबिनेट में होगा विचार

Sun, 21 Mar 2021 11:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गैरसैंण विधानसभा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के भीतर से ही ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को जिला बनाने की मांग उठ रही है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य के बाद शनिवार को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने गैरसैंण को जिला बनाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि गैरसैंण का जिला बना देने से वहां ज्यादा विकास होगा।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को मंडल बनाने की घोषणा की थी। लेकिन, उनकी इस घोषणा का भाजपा के भीतर ही विरोध शुरू हो गया। कुमाऊं मंडल के कई विधायकों ने घोषणा के विरोध में अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की और उनका रोष केंद्रीय नेतृत्व तक जा पहुंचा।

प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी गैरसैंण को मंडल बनाए जान की घोषणा की पर पुनर्विचार करने की बात कही। उनकी इस घोषणा का पार्टी में समर्थन हुआ। प्रदेश सरकार के मंत्री भी गैरसैंण को मंडल के स्थान पर जिला बनाए जाने की पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन


राज्यमंत्री रेखा आर्य ने गैरसैंण को मंडल बनाए जाने की घोषणा को अव्यावहारिक करार दिया है। उनका मानना है कि गैरसैंण को जिला बनाया जाना ज्यादा सही होगा। अब कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी गैरसैंण को जिला बनाने की वकालत की है। 

गैरसैंण को मंडल बनाने की घोषणा हुई है। इसका कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है। इस घोषणा पर कैबिनेट विचार करेगी और जनभावना के अनुरूप निर्णय लेगी।
- सुबोध उनियाल, शासकीय प्रवक्ता, उत्तराखंड शासन

गैरसैंण को मंडल बनाए मंडल बनाना बहुत ज्यादा व्यावहारिक नहीं था। मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने इस पर विचार करने की बात कही है। अल्मोड़ा नैनीताल के साथ और गैरसैंण जिले के रूप में उचित बैठता है।
- रेखा आर्य, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

गैरसैंण को मंडल बनाए जाने की घोषणा पर बैठकर विचार करेंगे। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद यदि आवश्यक होगा तो इसे वापस भी ले लेंगे। देखा जाए तो गैरसैंण जिला बनाया जाना चाहिए। जिला बनेगा तो ज्यादा विकास होगा।
- बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन

तीसरे मंडल की घोषणा पूर्व सीएम का अव्यावहारिक निर्णय : रेखा 

काशीपुर में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने माना कि गैरसैंण को तीसरा मंडल घोषित करना पूर्व सीएम का अव्यावहारिक निर्णय था। वहीं, उन्होंने दावा किया कि 2022 में भाजपा राज्य में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। 

बाल विकास मंत्री रेखा ने शनिवार को काशीपुर पहुंचकर चैती मेला परिसर स्थित मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। रेखा ने कहा कि भाजपा के सुशासन से जनता पूरी तरह संतुष्ट है। फटी जींस को लेकर दिए बयान के बारे में रेखा ने कहा कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपनी संस्कृति और संस्कार के संदर्भ में यह बात कही थी। इसके पीछे उनका कोई गलत आशय नहीं था। 
सीएम ने इस विषय का खुद पटाक्षेप कर दिया है।

सीएम बदले जाने के सवाल पर रेखा ने कहा कि यह पार्टी का रणनीतिक कदम है। आवश्यकता के अनुसार पार्टी में दायित्वों का परिवर्तन होता रहता है। तीरथ सिंह के सीएम बनने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में भाजपा पुन: सत्ता में आएगी। मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बाल विकास मंत्री को पूजा-अर्चना कराई। 

वहां मेयर ऊषा चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, पार्षद अनिल कुमार, अंबिक चौधरी, जोगिंद्र सिंह जुग्गी, जगजीत सिंह चौहान, लवीश अरोरा, वासु शर्मा आदि थे। इससे पूर्व हल्दुआ चौराहे पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो एवं अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बाल विकास मंत्री का स्वागत किया। 

गो हत्या के समान पाप है कन्या भ्रूण हत्या : रेखा

महिला एवं बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने कहा कि गोहत्या के समान ही कन्या भ्रूण हत्या भी पाप है। सरकार मक्का से तैयार किए जा रहे फीड को सरकारी डेयरियों में प्रयोग होने वाले पशु आहार के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने की योजना पर काम कर रही है।

भाजपा सरकार में दूसरी बार मंत्री बनने पर शनिवार को गदरपुर रोड स्थित एक बरात घर में हुए स्वागत कार्यक्रम में विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, दीपक गुलाटी, भारत भूषण चुघ सहित कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्य का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। वहीं गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष विराट आर्य ने शॉल ओढ़ाकर तलवार भेंट की। मंत्री रेखा आर्य ने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय, वंदेमातरम, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ किया। 

इसके बाद उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। वहां उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, राजकुमारी गिरी, विवेक सक्सेना, ममता जल्होत्रा, तिलकराज गंभीर, सुरेश कोली, संजय ठुकराल, धीरेंद्र मिश्रा आदि थे।

इधर, गदरपुर में भाजयुमो नेता गुंजन सुखीजा के कार्यालय में भी रेखा आर्य का स्वागत किया गया। वहां रविंद्र बजाज, नरेश हुड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष चकित हुड़िया, डॉ. सोनू विश्वास, राजीव त्यागी, कपिल गंडा, आकाश अरोरा, परमजीत सिंह आदि थे। इधर, बाजपुर में हाईवे स्थित दोराहा चौक पर कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य का स्वागत किया। वहां भाजपा जिला मंत्री बिट्टू चौहान, जयंत जैन, राहुल वर्मा, मुकेश शर्मा, रिंकू शर्मा, लीलाधर सैनी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें