दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। यह उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल का पहला दौरा है। इस दौरे के मद्देनजर आप कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चुनाव के करीब आते ही प्रदेश सरकार 20 हजार पदों पर नौकरी देने की बात कह रही है। यह फैसला तीन साल पहले लिया गया होता तो कई युवा अब तक नियुक्ति पा लेते। स्वास्थ्य के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक से लोगों को काफी राहत मिली है। विद्यालयों की दशा और दिशा बदलने से शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है। दिल्ली की तरह उत्तराखंड का विकास भी किया जा सकता है। इस मौके पर शिशुपाल सिंह रावत, दीपक बाली, यूनिस चौधरी, अजय अग्रवाल, नवीन नैथानी, जुल्फिकार आदि मौजूद रहे।
युवाओं के सवालों के जवाब दिए
युवा संवाद कार्यक्रम में कर्नल कोठियाल ने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। उत्तराखंड में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी, पलायन के संबंध में बेहतर योजना बनाकर कार्य करने की बात कही। विकास के सवाल पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल के गुड गवर्नेंस मॉडल को उत्तराखंड में प्रयोग करने की जरूरत है। कार्यक्रम में रामनगर, पीरूमदारा, मालधन क्षेत्र के युवाओं एवं आप कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इनमें अधिकतर यूथ फाउंडेशन के युवा थे।