फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-मसूरी मार्ग रात आठ से सुबह सात बजे तक रहेगा बंद, रात में सिर्फ आपातकालीन सेवा को अनुमति

Fri, 04 Sep 2020 09:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मसूरी-देहरादून मार्ग सुबह सात से रात आठ बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। यह मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास भूस्खलन होने के बाद बंद पड़ा था। हालांकि, पहाड़ से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने भूस्खलन वाले क्षेत्र में पुलिस और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया है।

विज्ञापन


पहाड़ों की रानी मसूरी जाने के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग, प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन

 
भूस्खलन वाले क्षेत्र से वाहनों को एक-एक कर भेजा जा रहा है। सड़क पार करते हुए कई वाहन पहाड़ से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बताया कि देहरादून-मसूरी मार्ग से मलबे को हटा दिया गया है। सड़क के दोनों छोर पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी भी तैनात की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर रात आठ से सुबह सात बजे तक मसूरी देहरादून मार्ग आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें