फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के लिए चुने गए देहरादून के अनुराग

Sat, 23 Jan 2021 12:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अनुराग रमोला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के लिए चुने गए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देहरादून के अनुराग रमोला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के लिए चुने गए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उनका चयन किया है। उत्तराखंड से वह इकलौते छात्र हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अवॉर्ड विजेताओं से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


अनुराग मूलरूप से टिहरी के प्रतापनगर के रहने वाले हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, हर साल अलग-अलग श्रेणी में विशिष्ट योग्यता रखने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करता है। पुरस्कार के तहत अनुराग को एक लाख रुपये,मेडल व सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 

दून निवासी अनुराग रमोला (16) के पिता सीएस रमोला नगर निगम में कार्यरत हैं। इस अवॉर्ड के लिए केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में 10वीं के छात्र अनुराग का चयन कला एवं संस्कृति की श्रेणी में किया गया है। कला के क्षेत्र में अनुराग ने छोटी उम्र में काफी प्रसिद्धि प्राप्त की है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

अनुराग ने पीएम को दिखाई थी अपनी पेंटिंग

छात्र अनुराग गत वर्ष दिल्ली में हुई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तब अनुराग ने पीएम को भी अपनी पेंटिंग दिखाई थी। जिसे मोदी ने सराहा था। 

मंत्रालय की संयुक्त सचिव आस्था सक्सेना खटवानी ने राज्य की सचिव महिला एवं बाल विकास सौजन्या को पत्र लिखकर अनुराग का अवार्ड के लिए चयन होने की सूचना दी है। उन्होंने लिखा है कि अवॉर्ड विजेताओं के साथ 25 जनवरी को प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत करेंगे। इसकी तैयारी के लिए संबंधित जिलाधिकारी से व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बच्चों, व्यक्तियों और संस्थाओं से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 के लिए नामांकन आमंत्रित किए थे। बाल शक्ति पुरस्कार ऐसे बच्चों को दिया जाता है जो असाधारण क्षमताओं के धनी हों या जिन्हेंं नवाचार, शैक्षणिक, खेल, कला और संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण पहचान मिली हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें