फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 : प्रधानमंत्री ने देहरादून के अनुराग रमोला से किया वर्चुअल संवाद

Mon, 25 Jan 2021 06:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
anurag ramola - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित अनुराग रमोला सहित देश के सभी 32 पुरस्कार विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए सराहा। सोमवार को वर्चुअल संवाद के जरिए प्रधानमंत्री इन बच्चों से जुड़े और बात की। उन्होंने कहा कि विजेता प्रतिभागी यहीं तक सीमित नहीं रहें, बल्कि विश्व स्तर पर परचम लहराएं।

विज्ञापन


देहरादून से पीएम के साथ ऑनलाइन जुड़े अनुराग रमोला
वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की भी जानकारी दी। देहरादून से अनुराग सोमवार को सचिवालय स्थित एनआईसी से पीएम के साथ ऑनलाइन जुड़े। केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी के दसवीं के छात्र अनुराग ने बताया कि उनकी पेंटिंग के क्षेत्र में शुरू से ही रुचि जी रही है। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उन्हें यह पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन

अनुराग ने स्कूल ही नहीं, प्रदेश का नाम रोशन किया

स्कूल में वर्चुअल संवाद के प्रसारण के लिए बड़ा प्रोजेक्टर लगाया था। स्कूल की प्राचार्य डॉ. अंशुम शर्मा ने कहा कि अनुराग ने स्कूल ही नहीं, प्रदेश का नाम रोशन किया है। गणतंत्र दिवस पर स्कूल द्वारा अनुराग व परिजनों का विशेष सम्मान किया जाएगा।

अनुराग का राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए किया गया है चयन
इस दौरान उप प्राचार्य अभिलेख पिखवाल, कला शिक्षिका रजनी दत्त व अन्य मौजूद रहे। बता दें कि अनुराग का राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। अनुराग ने आज दोपहर 12 बजे सचिवालय स्थित एनआईसी से पीएम के साथ वर्चुअल संवाद में हिस्सा लिया।

अनुराग के स्कूल केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी  में भी खुशी का माहौल
अनुराग के स्कूल केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में भी खुशी का माहौल है। शिक्षक भी अनुराग की पीएम के साथ होने वाले संवाद पर निगाहें गढ़ाए रहे। शिक्षकों ने कहा कि अनुराग बेहद प्रतिभाशाली हैं। कला एवं संस्कृति संरक्षण को लेकर उनकी सोच व नजरिया प्रभावित करने वाला है। उनके पिता सीएस रमोला नगर निगम में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें