पुलिस सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे के मामले में सरकार जल्द ही फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय में इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि सिपाहियों के इस बड़े मुद्दे पर विचार विमर्श किया जा रहा है।
पर्वत समिट करने जा रहे एसडीआरएफ के पर्वतारोही दल को भी रवाना किया
मुख्यमंत्री पुलिस मुख्यालय से पर्वत समिट करने जा रहे एसडीआरएफ के पर्वतारोही दल को भी रवाना किया। इस अभियान दल की नेता पहली बार किसी महिला को चुना गया है। यह टीम इंस्पेक्टर अनिता गैरोला के नेतृत्व में माउंट गंगोत्री (21883 फीट) की चढ़ाई करेगी। एसडीआरएफ का यह पर्वतारोहण कार्यक्रम उसकी पहाड़ों पर रेस्क्यू करने की क्षमता में बढ़ोतरी करने के लिए किया जा रहा है। इस अभियान के बारे में सेनानायक नवनीत भुल्लर ने मुख्यमंत्री और अधिकारियों को जानकारी दी।